कामयाबी सिर्फ मंजिल तक पहुंचाने का नाम नहीं,बल्कि उस सफर की कहानी है जिसमें गिरकर संभलना और हार न माना शामिल होता है। इस कामयाबी शायरी के संग्रह में आपको ऐसी सफलता शायरी मिलेंगे जो जिंदगी की सच्चाई को आसान और असरदार अल्फ़ाज़ में बयां करती है। यह शायरियां न केवल सोच को सकारात्मक बनाती हैं,बल्कि आत्मविश्वास और हिम्मत को भी मजबूत करती है।
अगर आप Kamyabi Shayari ढूंढ रहे है, तो हमारे इस लेख में आपको मेहनत,संघर्ष,जुनून और सफलता से जुड़ी प्रेरणादायक शायरियों का शानदार कलेक्शन पढ़ने को मिलेगा। और इस लेख में kamyabi Shayari 2 Line Hindi, बेस्ट कामयाबी शायरी इन हिंदी , Success Shayari In Hindi, Kamyabi Shayari Attitude एक दमदार शायरियां आपको पढ़ने को मिलेंगी। जो आपको आगे बढ़ने की ताकत देती है। और इन शायरीयों को आप अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगा सकते हो। और इस लेख को एक बार पूरा जरूर पढ़े।
Kamyabi Shayari In Hindi

गिरकर उठना सीख लिया मैंने,
अब हार मुझे डरा नहीं सकती।
बड़ी सफलता हासिल करने के लिए,
लंबे समय तक परिश्रम करना होता है।
किताब से सीखें तो नींद आती है
ज़िंदगी सिखाए तो नींद उड़ जाती है।
“हर असफलता एक नई सीख है,
जो आगे बढ़ना जानता है वही सफल है।”
मेरी हर पसंद हमेशा
ला जवाब होती है
यक़ीन नहीं आता तो
खुद को ही देख लो।
तुम तब हारते हो
जब तुम कोशिश करना छोड़ देते हो।
सिर्फ़ एक ही शख़्स तुम्हें कामयाब कर सकता है
और वो सिर्फ़ तुम खुद हो।
यूँ जमीन पर बैठकर क्यूँ आसमान देखता है
पँखों को खोल जमाना सिर्फ उड़ान देखता है।
जीवन की सबसे बड़ी ख़ुशी,
उस काम को करने में हैं,
जिसे लोग कहते हैं,
“तुम नहीं कर सकते”
सपनों को पंख दो, उड़ान भरने दो,
मुसीबतों को सामने से टकराने दो।
करियर में नाम वही कमाता है,
जो रुकावटों को भी
मुस्कान से हराता है।

खुद की तरक़्क़ी में इतना वक़्त लगा दो,
कि दूसरों की बुराई करने
का वक़्त ही न मिले।
लोग पीठ पीछे बड़बड़ा रहे है,
लगता है हम सही रास्ते जा रहे है।
कभी गिरना हार नहीं होती,
असली हार तो तब होती है जब तुम उठते ही नहीं
बेस्ट कामयाबी शायरी इन हिंदी

संघर्ष इंसान को मज़बूत बनाता है
फिर चाहे वह कितना भी कमज़ोर क्यों न हो।
मिट्टी का मटका और परिवार की क़ीमत
सिर्फ बनाने वाले
को ही पता होती है,
तोड़ने वाले को नहीं।
ताश का जोकर और अपनों की ठोकर,
अक्सर बाजी घुमा देते है।

पीठ हमेशा मजबूत रखनी चाहिए,
क्यूंकि शाबासी और धोखा,
दोनों पीछे से ही मिलते हैं।
सपनों को पाने के लिए समझदार नहीं
पागल बनना पड़ता है।
लक्ष्य तय कर लो, फिर पीछे मत देखो,
हर गिरावट को सीढ़ी समझ कर चढ़ो।
बिजनेस की रफ्तार हो या करियर का मुकाम,
सिर्फ़ आगे बढ़ो, यही हो अंजाम।
हर सुबह एक नया सपना सजाओ,
मेहनत के दम पर उसे साकार बनाओ।
करियर हो या बिजनेस का मैदान,
हौसलों से जीत का परचम लहराओ।
तक़दीर बदल जाती है
जब इरादे मजबूत हो,
वरना ज़िन्दगी बीत जाती है
किस्मत को दोष देने में।
कौन काबिल है और कौन नहीं,
यह तो सिर्फ वक्त ही बताता है।
तुम हारो या जीतो ,
लेकिन कोशिश मत छोड़ो,
खुलते हैं दरवाज़े खटखटा देने के बाद।
ज़िंदगी के मोड़ों पर रुकना नहीं,
हर ठोकर को सबक समझना सही।
हर अंधेरे के बाद एक रौशनी है,
जो टूटे ना वो असली ज़िंदगी है।
कामयाब इंसान भले ही ख़ुश न रहे,
लेकिन ख़ुश रहने वाला इंसान कामयाब ज़रूर होता है।
Success Shayari In Hindi

अंदाजा ताकत का लगाया जा सकता है,
किसीके हौंसले का नहीं साहब।
हार और जीत हमारी
सोच पर निर्भर करती है,
मान लिया तो हार और
अगर ठान लिया तो जीत।
जिन्हें खुद पर विश्वास होता है,
वही जिंदगी में कुछ खास होता है।
सपनों को हकीकत में
बदलने का जज़्बा रखो,
हर मुश्किल रास्ता भी आसान होता है।
मेहनत का फल मीठा जरूर होता है
जो सब्र रखे वही कामयाबी को छूता है !
खुद को इतना कमजोर मत होने दो,
की तुम्हे किसी के
एहसान की जरुरत हो।
दुनिया की हर चीज़
ठोकर खाने से टूट जाती है,
एक सफलता ही है जो
ठोकर खाकर ही मिलती है।

छोटी सोच रखोगे तो छोटे रहोगे,
सपने बड़े देखो जीत बड़ी होगी।
जो सपने देखता है आँखें खोलकर,
वो एक दिन सच कर दिखाता है।
मेरे सपने मेरी पहचान हैं,
इन्हें पूरा करके दिखाऊंगा।
सफल होने के लिए सफलता की
इच्छा असफलता के भय से अधिक होनी चाहिये।
मैं अपनी कहानी खुद लिखूंगा,
किसी और को मौका नहीं दूंगा,
जो सपने देखे हैं मैंने,
उन्हें पूरा करके दिखाऊंगा
Kamyabi Shayari Attitude
वक़्त आने पर ताकत दिखाएँगे
तुम पूरा शहर खरीद लो हुकूमत हम चलाएँगे।
शेर को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता
एक गिदड़ क्या सोचता है।
उम्र कम है तो क्या हुआ
दुनिया का हर बदलता रंग देखा है।
सपने वो नहीं जो नींद में दिखें,
सपने वो हैं जो सोने न दें।
जीतने का मज़ा तो तब है
जब सब आपकी हार का
इंतज़ार कर रहे हों।
खुद को प्रेरित करो हर सुबह,
आज कल से बेहतर होगा,
हर कदम पर खुद को याद दिलाओ,
तू कर सकता है ये सब।

जो अपने दम पर आगे बढ़ते हैं
वही कामयाबी के हकदार बनते हैं !
जब लगता है कि
सब खत्म हो गया,
तभी नई शुरुआत होती है,
संघर्ष की आग में जो जला,
वही सोना बनकर निकला।
बुरा वक्त एक ऐसी तिजोरी है,
जहां से सफलता के हथियार मिलते हैं।
हर struggleएक story है,
जो एक दिन दुनिया सुनेगी,
आज जो रो रहा है चुपचाप,
कल वही हीरो बनेगा।
संघर्ष करने वाले कभी अकेले नहीं होते,
हौसला उनका साथी होता है।
जो थककर रुक गए वो हार गए,
जो चलते रहे वो कामयाब हुए।
मेहनत करने वालों की
कभी हार नहीं होती,
बस थोड़ा वक्त लगता है जीत में।
जिस दिन सपना पूरा होगा,
सारी थकान मिट जाएगी,
जो आज मेहनत कर रहा हूँ,
कल वो रंग लाएगी।
हम को मिटा सके
ये ज़माने में दम नहीं
हम से ज़माना ख़ुद है
ज़माने से हम नहीं
Kamyabi Shayari 4 Line In Hindi

कामयाबी के पीछे भागो,
दुनिया तुम्हारे पीछे भागेगी।
कामयाबी की राह में दर्द तो होगा,
लेकिन हार मानना मेरी फितरत नहीं।
कामयाब होना है तो अकेले चलना सीखो,
भीड़ तो सिर्फ तालियाँ बजाती है।
कामयाबी उन्हें नहीं मिलती जो सोचते हैं,
कामयाबी उन्हें मिलती है जो करते हैं,
बैठकर किस्मत को कोसने से क्या होगा,
उठो और अपनी तकदीर खुद लिखो।

कामयाबी वो नहीं जो आसानी से मिले,
कामयाबी वो है जो मेहनत से मिले।
कोशिश करते रहो बस,
नतीजे की चिंता मत करो,
जो सच्चे दिल से मेहनत करता है,
कामयाबी उसी को मिलती है।
जो मेहनत की आग में जलता है,
कामयाबी उसी के कदम चूमती है।
कामयाबी एक रात में नहीं मिलती
उसके पीछे बरसों की
कड़ी मेहनत होती है।
कामीयाबी सिर्फ़ मेहनत की दीवानी होती है
कामीयाबी कभी किसी की
शक्ल देखकर कदम नहीं चूमती।
हर फूल गुलाब नहीं होता
अक्सर पूरा हर ख्वाब नहीं होता
ज़िंदगी भी कर देती है
कभी कभी अजीब सवाल
खैर जाने दो हर सवाल का
जवाब नहीं होता।
कभी हार ना मानो,
ये वक़्त है बदलने का,
हर चुनौती में है
मौका आगे बढ़ने का।
जो मुस्कराए मुश्किलों में,
वही बाज़ीगर,
क्योंकि जीत उसी की होती है
जिसको डरे नहीं गिरने का।
समय की कद्र करो,
मेहनत की पूजा,
करियर की राह में
ना हो कोई दूजा।
जो खुद पर भरोसा
रखता है हर घड़ी,
वही बनाता है
किस्मत की नयी घड़ी।
सोच अगर ऊँची हो,
तो रास्ते खुद बन जाते हैं,
मुश्किलें भी झुक जाती हैं,
जब इरादे तन जाते है
बिजनेस हो या करियर की जंग,
जीत उन्हीं की होती है,
जिनके होंसले संग।